सहालग के चलते नवीन पुल पर शाम को घंटों जाम, वाहन रेंगते रहे
उन्नाव, अप्रैल 21 -- शुक्लागंज, संवाददाता। सहालग के चलते मंगलवार शाम को नवीन पुल पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही। पुल का रास्ता संकरा होने और एक साथ अधिक संख्या में वाहनों के आने से कानपुर आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। देर शाम तक पुल पर वाहन रेंगते हुए निकलते रहे।नवीन पुल से मंगलवार शाम करीब छह बजे एक के बाद एक कई बारातों के वाहन गुजरने लगे। इसके साथ ही एक बारात की बस भी घुस गई। जिससे वाहनों का दबाव अचानक बढ़ गया। कुछ ही देर में पुल से लेकर फोरलेन तक लंबा जाम लग गया। इसी दौरान कानपुर से ड्यूटी कर लौट रहे लोगों के वाहन भी जाम में फंस गए। यह भी पढ़ें- हादसे के बाद हाईवे जाम, पांच घंटे में 10 किमी लंबी कतारें जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। जाम की सूचना पर मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों को यातायात सुचारु कराने में कड़ी मशक्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.