अलीगढ़, अप्रैल 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जंग की तपिश का असर शादी समारोह वाले घरों पर पड़ने लगी है। अमेरिका, ईरान व इजरायल के बीच चल रहे युद्ध से शादी वाले घरों का बजट बिगड़ गया है। लिहाजा उनको कटौती करनी पड़ रही है। जंग की तपिश के कारण बाजार में हर उत्पाद पर 10 से 15 फीसदी की मंहगाई देखने को मिल रही है। कपड़ा, इलेक्ट्रानिक, सराफा, बर्तन, ऑटोमोबाइल, फर्नीचर, मेकअप, ब्यूटी पार्लर, होटल, बैंक्वेट हाल, कैटर, हलवाई सभी के रेट बढ़ गए हैं। जिसका बजट 15 लाख था उसको दो से तीन लाख रुपये का और बंदोबस्त करना पड़ रहा है। जंग की तपिश के बीच शादी समारोह को लेकर बाजार में ग्राहकों का मूवमेंट बढ़ गया है। यह भी पढ़ें- कच्चा सामान हुआ महंगा, शादी में फीका पड़ेगा मिठास खरीदारी भी बाजार में शुरू हो गई है। अब थीम पर आधारित शादियां हो रही हैं। इसलिए अलग-अल...