आरा, फरवरी 19 -- सहार, संवाद सूत्र। जिला नियोजनालय भोजपुर के तत्वावधान में एसआईएस की ओर से भर्ती शिविर का आयोजन कराया जा रहा है। इसका आयोजन आगामी 25 फरवरी को सहार प्रखंड परिसर में किया जाएगा। यह भर्ती शिविर एसआईएस इंडिया लिमिटेड के माध्यम से आयोजित होगा। इसमें सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर के पद पर भर्ती ली जाएगी। भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित अभ्यर्थियों को एक माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके उपरांत उन्हें विभिन्न स्थानों पर तैनाती दी जाएगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि पर आवश्यक कागजात के साथ शिविर में उपस्थित होने की अपील की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.