आरा, अप्रैल 8 -- हॉस्पिटल रोड स्थित घर में 60 हजार रुपये और सोने-चांदी के आभूषण चोरी सहार, संवाद सूत्र। सहार थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल रोड स्थित एक व्यवसायी के घर चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार मिठाई दुकानदार स्वर्गीय उमेश प्रसाद साह के पुत्र विक्की कुमार के घर में रखे एक बक्से का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 60 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़ित परिवार की ओर से सहार थाने में लिखित आवेदन भी दिया गया है, जिस आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इधर, सहार थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ पुल...