आरा, अप्रैल 11 -- सहार, संवाद सूत्र। प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कस्तूरबा गांधी की जयंती सह प्रवेशोत्सव समारोह का भव्य आयोजन किया गया। अध्यक्षता विद्यालय की वार्डन नीरा कुमारी ने की, जबकि संचालन पूर्णिमा कुमारी ने किया। इस अवसर पर अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और केक काटकर जयंती मनाई गई। छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुमार गौरव, बीआरपी मुरारी शर्मा, सेवानिवृत्त शिक्षक अनवर हसन जमाली, रवींद्र कुमार और अलंकृता समेत अन्य गणमान्य लोगों ने कस्तूरबा गांधी के जीवन संघर्ष और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि नारी सशक्तीकरण को बढ़ावा देने में कस्तूरबा गांधी का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने स्वतं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.