आरा, जनवरी 29 -- सहार, संवाद सूत्र। प्रखंड मुख्यालय के बीस सूत्री कार्यालय परिसर में राजग कार्यकर्ताओं का सम्मान सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में तरारी विधायक विशाल प्रशांत सहित एनडीए के सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। विधायक विशाल प्रशांत ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की असली ताकत उसके स्थानीय कार्यकर्ता होते हैं, क्योंकि वे पार्टी और जनता के बीच सेतु का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए कुशल और समर्पित कार्यकर्ताओं के बल पर ही लगातार जनता का विश्वास जीत रही है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका बेहद अहम है, जिसके लिए वे आभारी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए निरंतर सक्रिय रहने की अपील की। संचालन नारायण जी ने किया। इस अवसर पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.