आरा, मार्च 26 -- सहार, संवाद सूत्र। मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत गुरुवार को सहार प्रखंड मुख्यालय परिसर में सुधा बूथ पार्लर का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सुधा डेयरी के मार्केटिंग मैनेजर राकेश कुमार केशरी शाहाबाद दुग्ध संघ आरा मिल्क प्रोक्योरमेंट ऑफिसर अरविंद कुमार, विपणन सहायक वीरेंद्र कुमार, सहार पंचायत के मुखिया बसंत कुमार राम, पेरहाप पंचायत के मुखिया महेंद्र प्रसाद तथा प्रोपराइटर सतीश कुमार राय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर बूथ का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मार्केटिंग मैनेजर ने बताया कि सहार प्रखंड मुख्यालय में इस बूथ के शुरू होने से अब लोगों को सुधा के सभी उत्पाद एक ही स्थान पर आसानी से उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के निर्देशानुसार सभी प्रखंडों में सुधा बूथ खोलने की योजना है, जिसके तहत सहार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.