सहार थाने में दरोगा की दबंगई का वीडियो वायरल, मारपीट और गाली-गलौज के आरोप
औरैया, जून 10 -- सहार, संवाददाता। सहार थाने में तैनात एक दरोगा पर युवक से मारपीट और गाली-गलौज करने के आरोपों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। वायरल वीडियो को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हरवंशपुर निवासी अजय कश्यप ने आरोप लगाया है कि प्लॉट विवाद के मामले में उसे थाने बुलाया गया था। आरोप है कि थाने में मौजूद दरोगा ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया, मां-बहन की गालियां दीं और मारपीट करते हुए उसे थाने में बैठा लिया। वायरल वीडियो में कथित रूप से थाने के भीतर की कुछ गतिविधियां रिकॉर्ड होने का दावा किया जा रहा है। आरोप यह भी है कि घटना का वीडियो बनाए जाने के दौरान एक महिला आरक्षी ने वीडियो रिकॉर्डिंग क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.