औरैया, जनवरी 22 -- सहार। सहार थाना परिसर में निर्माणाधीन नई पुलिस बिल्डिंग में गुणवत्ता से जुड़ी गंभीर खामियां सामने आने पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई कमियां पाए जाने पर अधिकारियों ने तत्काल निर्माण कार्य बंद कराने के निर्देश दिए और निर्माणदायी संस्था को सख्त चेतावनी दी। बताया गया कि सहार थाना प्रभारी रमेश सिंह ने ठेकेदार की लापरवाही और मानकविहीन निर्माण सामग्री के इस्तेमाल को लेकर शिकायत की थी। इसके बाद उच्चाधिकारियों को पत्राचार किया गया, जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भवन में बनाए गए पिलर और बीम की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हुए। जांच में निर्माणदायी संस्था सिडको के जेई की लापरवाही भी सा...