औरैया, फरवरी 20 -- सहार, संवाददाता। राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत विकास खंड सहार के 100 छात्र-छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण पर तालग्राम स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला (फॉरेंसिक लैब) ले जाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें आधुनिक तकनीकों से परिचित कराना रहा। भ्रमण दल को खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि कक्षा से बाहर सीखने का अनुभव विद्यार्थियों के लिए बेहद उपयोगी होता है। इससे बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित होती है और वे पढ़ाई को व्यवहारिक रूप में समझ पाते हैं। प्रयोगशाला पहुंचने पर विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को डीएनए परीक्षण, फिंगरप्रिंट विश्लेषण और दस्तावेज परीक्षण जैसी फॉरेंसिक जांच प्रक्रियाओं के बारे में सरल तरीके से जानकारी दी। बच्चों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.