आरा, मई 15 -- सहार, संवाद सूत्र। सहार थाना क्षेत्र के अनुआं गांव में शुक्रवार की रात छत से गिरकर एक अधेड़ गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ज़ख्मी की पहचान उक्त गांव निवासी वासुदेव सिंह के 40 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार दिलीप कुमार सिंह रात में छत पर कुछ काम कर रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित होकर वह बाहर की ओर छत से नीचे गिर पड़े। बताया जाता है कि मकान की छत पर रेलिंग नहीं थी, जिस कारण वह सीधे नीचे जा गिरे। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि जख्मी की हालत अब भी गंभीर बनी है और उन्हें आईसीयू में रखा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...