आरा, मार्च 1 -- -सीजन वन का शानदार आयोजन, डे-नाइट कबड्डी लीग में आठ टीमों ने लिया हिस्सा सहार, संवाद सूत्र। सहार स्थित स्टेडियम में शनिवार को सहार कबड्डी लीग सीजन वन का भव्य आयोजन किया गया। डे-नाइट प्रारूप में आयोजित इस प्रतियोगिता में अलग-अलग जिलों की आठ टीमों ने भाग लेकर खेल प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन किया। फाइनल मुकाबले में बक्सर की टीम ने भोजपुर की टीम को 12 रेड प्वाइंट से मुकाबले में जीत दर्ज की। मैच के सेमीफाइनल मुकाबले में भोजपुर की टीम ने अरवल को बेहद रोमांचक मुकाबले में अतिरिक्त समय में पराजित कर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया था, जबकि रोहतास बनाम बक्सर में हुए मुकाबले में बक्सर की टीम ने जीत दर्ज किया था। इस लीग में भोजपुर,रोहतास, मुजफ्फरपुर, दानापुर, अरवल, बक्सर और पटना की टीमें शामिल रहीं। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्...