सहार : वरीय शिक्षक को प्रभारी एचएम बनाने का निर्देश
आरा, जुलाई 4 -- आरा। सहार के मध्य विद्यालय अमरुआं में वरीयता निर्धारण कर वरीय शिक्षक को इस स्कूल का प्रभारी हेडमास्टर प्राधिकृत करते हुए तीन दिनों के अंदर अनुपालन रिपोर्ट डीईओ ने सहार बीईओ से मांगी है। तरारी प्रखंड के कमलेश पांडेय ने सहयोग पोर्टल पर आवेदन डाला था। इसमें शिकायत की गयी थी कि सहार प्रखंड के मध्य विद्यालय अमरुआं में वरीय शिक्षक रहते हुए कनीय शिक्षक के द्वारा हेडमास्टर का कार्य किया जा रहा है। इसके बाद डीईओ ने शिक्षा विभाग के प्राथमिक शिक्षा निदेशक के पत्र का हवाला देते हुए बीईओ को वरीयता निर्धारण कर वरीय शिक्षक को प्रभारी हेडमास्टर बनाने के लिए निर्देश दिया है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.