आरा, दिसम्बर 7 -- -नमी के कारण धान की खरीदारी में तेजी नहीं सहार, संवाद सूत्र। प्रखंड में धान की खरीदारी की रफ्तार काफी धीमी है। प्रखंड के 12 पैक्सों में से केवल छह में धान की खरीदारी शुरू हो पाई है, जबकि शेष पैक्सों में ताले लटके हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड के पांच पैक्सों को डिफॉल्टर घोषित किया गया है। खरीदारी की रफ्तार की बड़ी वजह धान में नमी और खेतों में अभी कटनी चलने के कारण धान की खरीदारी में तेजी नहीं आ रही है। किसानों का कहना है कि धान कटनी लगी है। अभी पूरी तरह धान की कटनी होने में 15 दिनों का समय लगेगा। बता दें कि सहार प्रखंड में 12 पैक्स संचालित होते हैं। इनमें से सात पैक्सों को धान की खरीदारी के लिए चयनित किया गया है। यहां प्रखंड के पांच पैक्स डिफाल्टर की सूची में डाले गये हैं। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सुनील ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.