जमशेदपुर, सितम्बर 9 -- मानगो सहारा सिटी दुष्कर्म मामले के 19 आरोपियों ने मंगलवार को विशेष पोक्सो अदालत में पेश होकर खुद को निर्दोष बताया। अभियोजन पक्ष की गवाही बंद होने से आरोपियों के बचाव में बयान दर्ज की कार्रवाई हुई है। दुष्कर्म केस के आरोपियों में तत्कालीन डीएसपी, तत्कालीन थाना प्रभारी, पूर्व मंत्री के भाई समेत अन्य कई शामिल हैं। अधिवक्ता संजय मुखर्जी ने बताया कि अदालत में पेश नहीं होने के कारण एक आरोपी फरार है, जबकि एक आरोपी की मौत हो चुकी है। अधिवक्ता के अनुसार, 16 सितंबर अदालत में बहस के लिए तिथि निर्धारित है। मालूम हो कि मानगो पुलिस ने 18 जनवरी 2019 को पोक्सो अधिनियम एक्ट के तहत सामूहिक दुष्कर्म का मामला पीड़िता की मां के बयान पर दर्ज किया था। पुलिस की जांच रिपोर्ट एवं गवाहों द्वारा अदालत में घटना का समर्थन करने से तीन आरोपियों इं...