सहारा सिटी दुष्कर्म: कोर्ट में पेश होगी नार्को रिपोर्ट
जमशेदपुर, सितम्बर 23 -- मानगो सहारा सिटी दुष्कर्म मामले के गवाह नानक सेठ ने सोमवार को विशेष पॉक्सो अदालत में अर्जी दी है। इसमें इंद्रपाल सैनी की नार्को टेस्ट रिपोर्ट और फॉरेंसिक रिपोर्ट को रिकॉर्ड में लेने का आग्रह किया गया है। अधिवक्ता प्रमोद सिंह बुंदेला ने बताया कि नानक सेठ की अर्जी के कारण अदालत में अभियोजन पक्ष की बहस टल गई। वहीं, बचाव पक्ष की बहस पहले हो चुकी है। बता दें कि मानगो पुलिस ने 18 जनवरी 2019 को पॉक्सो एक्ट के तहत सामूहिक दुष्कर्म का मामला पीड़िता की मां के बयान पर दर्ज किया था। इसमें इंद्रपाल सैनी, शिव कुमार महतो और श्रीकांत महतो को पहले अदालत से सजा सुनाई जा चुकी है। अभी 19 आरोपियों पर विशेष पॉक्सो अदालत में सुनवाई चल रही है। इनमें तत्कालीन डीएसपी, तत्कालीन थाना प्रभारी, पूर्व मंत्री के भाई समेत अन्य आरोपी हैं। अधिवक्ता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.