लखनऊ, मार्च 7 -- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को सहारा समूह से ठिकानों पर छापेमारी के दौरान बरामद दस्तावेजों की जांच शुरू की है। ईडी मामले में सहारा समूह के कुछ पूर्व अधिकारियों से पूछताछ की तैयारी भी कर रहा है। उनसे बीते दिनों बेची गईं संपत्तियों व विभिन्न खातों में हुए लेनदेन को लेकर जानकारी जुटाई जाएगी। खासकर यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि कई बड़े लेनदेन समूह के किन संचालकों के कहने पर हुए थे।सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद भी कुछ संपत्तियों को बेचे जाने में सहारा समूह के संस्थापक स्वर्गीय सुब्रत राय के कुछ करीबियों व परिवार से जुड़े सदस्यों की भूमिका भी जांच के घेरे में है। कोलकाता ईडी ने शुक्रवार को प्रमुख रूप से सहारा शहर में छानबीन की थी। ईडी एक सोसाइटी में 25 हजार करोड़ रुपये जमा कराए जाने तथा Rs.1.79 लाख करोड़ के निवेश स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.