जमशेदपुर, नवम्बर 8 -- सहारा समय पार्टनर विवाद में एक और नया मामला दर्ज हुआ है। साकची थाना में अनुप रंजन ने राजेश कुमार सिंह और तपन कुमार मैत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह केस 7 नवंबर को दर्ज किया गया। सूत्रों के अनुसार, पहले भी इसी विवाद से जुड़े दो मामले दर्ज हो चुके हैं, जिनकी जांच फिलहाल जारी है। ताजा केस में आरोप लगाया गया है कि पार्टनरशिप के दौरान वित्तीय अनियमितता और वादे के उल्लंघन को लेकर विवाद गहराया था, जिसके बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पुराने मामलों से इस केस के तार जुड़े हैं या नहीं, यह जांच के बाद स्पष्ट होगा। मामला संपत्ति विवाद के तहत अमानत में खयानत का है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.