नई दिल्ली, मार्च 17 -- यूपी की लखनऊ में सहारा शहर से करोड़ों का माल चोरी करने वाले गिरोह के छह लोगों को एसटीएफ ने मंगलवार को धर दबोचा। कुछ महीने पहले नगर निगम ने सहारा शहर को सील किया था। गिरोह के अधिकतर बदमाश कबाड़ी है। कबाड़ी बनकर गिरोह ने रेकी की और फिर उसके बाद देर रात बाउंड्रीवाल फांदकर अंदर घुसे। करोड़ों का माल निकालकर एसयूवी और पिकअप में भरकर फरार हो गए थे। एसटीएफ ने बदमाशों के पास से कीमती जेवर, चांदी के बर्तन, एंटिक घड़ियां और सेमी आटो दो पिस्टल समेत करोड़ों का माल बरामद किया है। एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार नागर के मुताबिक गिरफ्तार चोरों में हरदोई जनपद के कासिमपुर बहलोलपुर का रहने वाला दानिश, सरेरी का शाहिद, बहराइच के राजा बवंडी का रहने वाला विक्रम, अव्वल मकसूदपुर निवासी नूर मोहम्मद, नसीरगंज सोनवा का सैज और बजरंग चौराह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.