नई दिल्ली, फरवरी 10 -- लखनऊ में सहारा शहर की भव्यता देखते ही बनती है। सहारा शहर के अंदर हेलीपैड, जलमहल के साथ , ऑडिटोरियम, गेस्ट हाउस, विशाल लॉन और एक क्रिकेट स्टेडियम तक बना है। इमारत के अंदर 200 सीटों का सिनेमा हॉल भी है। अब सहारा शहर में नई विधान सभा के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम बढ़ गया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने प्रस्ताव तैयार करने के लिए कंसल्टेंट के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह नई विधान सभा सहारा शहर के विपुल खंड स्थित जमीन पर बनाई जाएगी। यह जमीन नगर निगम, एलडीए की थी। जिसे सहारा को लीज पर दी गई थी। अब उससे जमीन वापस ले ली गई है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि शासन स्तर से कंसल्टेंट के चयन के स्पष्ट निर्देश मिले हैं, जिसके बाद प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है।शासन के निर्देश पर एलडीए ने शुरू की प्रक्रिया नई विधान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.