रामगढ़, जुलाई 23 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। विश्व भारती जनसेवा संस्थान, झारखंड प्रदेश इकाई की ओर से रामगढ़ स्थित नारलौलिया धर्मशाला में सहारा इंडिया के निवेशकों की समस्याओं को लेकर एक महत्वपूर्ण सम्मेलन आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष ने की, जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार राम, राष्ट्रीय सचिव नागेंद्र कुमार कुशवाहा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अमरेश चक्रवर्ती सहित बड़ी संख्या में सहारा पीड़ित उपस्थित रहे। सम्मेलन में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सहारा इंडिया में देशभर के करोड़ों निवेशकों की लगभग 13 लाख करोड़ रुपए की जमा राशि वर्षों से फंसी हुई है। झारखंड के करीब एक करोड़ निवेशकों के लगभग 40 हजार करोड़ रुपए का भुगतान अब तक नहीं हुआ है। यह भी पढ़ें- आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक में अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का ...