हरिद्वार, जनवरी 4 -- ठिठुरन के बीच सहारा दीप ट्रस्ट ने मानवता की मिसाल पेश की। गांव घिस्सुपुरा निवासी इस ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने जरूरतमंद और बेसहारा लोगों के बीच रजाइयां, कंबल, चाय और बिस्कुट वितरित किए। अध्यक्ष मोहम्मद सलीम ने बताया कि हमारे सदस्य देर रात तक सड़क, फुटपाथ, दरगाह के आसपास और खुले स्थानों पर पहुंचकर ठंड से जूझ रहे लोगों को राहत पहुंचाते रहे। इस पहल से कई जरूरतमंदों के चेहरे पर सुकून नजर आया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...