सहारनपुर, अप्रैल 22 -- सहारनपुर, गागलहेड़ी, संवाददाता। कोतवाली गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव बुढ्डाखेड़ा अहीर निवासी छात्र ने हरियाणा के यमुनानगर में रेलवे स्टेशन के नजदीक ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। खुदकशी करने से पहले छात्र ने परिजनों को मैसेज किया। परिजनों ने जीआरपी से संपर्क किया, लेकिन तब छात्र आत्महत्या कर चुका था। उसकी मौत की खबर लगते ही परिजनों कोहराम मचा गया। यमुनानगर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द किया। छात्र के पार्थिव शरीर का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। छात्र ने आत्महत्या क्योंकि इस बारे में परिजन भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। इतना बताया जा रहा है कि छात्र मानसिक रूप से भी परेशान चल रहा था। यह भी पढ़ें- चाइल्ड पीजीआई के छात्रावास में छात्र ने जान दी कोतवाली गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव बुढ्डाखेड...