शामली, अप्रैल 16 -- शामली। शहर के सहारनपुर हाईवे पर गंगा अमृत हॉस्पिटल के निकट बुधवार को तीन वाहनों की जोरदार भिड़ंत में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि तीनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बुधवार को क्षेत्र के गांव खेड़ा अफगान निवासी मुशर्रफ और जाहिद पिकअप गाड़ी में चालक इखलाक के साथ पारसी मंडी से गाय लेकर सहारनपुर जा रहे थे। इनके आगे एक अन्य वाहन उड़ा में कृष्ण मुरारी और भोला यादव सवार थे, जो बिहार से सहारनपुर की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वाहन गंगा अमृत हॉस्पिटल के पास कट के नजदीक पहुंचे, तभी अचानक एक बाइक सवार सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में आगे चल रहे वाहन के चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे पिकअप गाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रही डिजायर कार, जिसमें जुबैर खान न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.