नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- उत्तराखंड में चल रहे 10 हजार करोड़ के निर्माण कार्य 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले पूरे होंगे। सरकार की ओर से निर्माण एजेंसियों को यह कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इन कार्यों में सहारनपुर-हरिद्वार एक्सप्रेसवे भी शामिल है। लोनिवि ने निर्माण एजेंसियों को इस साल नवंबर महीने तक एक्सप्रेसवे का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, प्रदेश में केंद्र व राज्य के सहयोग से सड़क, पुल और फ्लाई ओवर के कई काम चल रहे हैं। इन कार्यों में से कोई 80 फीसदी तो कोई 75 फीसदी पूरा हुआ है। अगले एक साल के भीतर इन योजनाओं को पूरा होना है। लेकिन अब इसी साल पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। लोनिवि के एचओडी राजेश शर्मा ने कहा कि परियोजनाओं का काम समय पर पूरा हो इसके लिए सभी निर्माण एजेंसियों के लिए डेटलाइन तय की गई है। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.