सहारनपुर, अप्रैल 23 -- सहारनपुर, संवाददाता। जिले के बोर्ड परीक्षा परिणामों में इस बार बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मार ली। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों ही वर्गों में छात्राओं का दबदबा साफ नजर आया। टॉपर्स सूची में बड़ी संख्या में लड़कियों ने स्थान बनाकर यह साबित कर दिया कि वे शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयां छू रही हैं।जहां एक ओर छात्राओं ने शीर्ष स्थानों पर कब्जा जमाया, वहीं छात्रों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन कुल मिलाकर परिणामों में बेटियों की चमक ज्यादा दिखाई दी। शिक्षकों और अभिभावकों ने इसे बेटियों की मेहनत, अनुशासन और बढ़ते अवसरों का परिणाम बताया है। यह भी पढ़ें- UP Board 12th Result 2026: नोएडा, ग्रेटर नोएडा-गाजियाबाद के टॉप 10 टॉपर, देखें पूरी लिस्ट शिक्षा विशेषज्ञों के अनुसार यह परिणाम बदलते सामाजिक माहौल औ...