सहारनपुर, अप्रैल 10 -- सहारनपुर, संवाददाता। सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष केएल अरोड़ा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के नए सदस्यों की घोषणा की। संगठन के विस्तार और देशभर से प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गईं। घोषणा के अनुसार, संदीप गुप्ता को राष्ट्रीय महासचिव, अतुल चुग (देहरादून, उत्तराखंड) को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष तथा भारत भूषण अलाहाबादी (नई दिल्ली) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी अवसर पर संस्था के मुख्य कार्यालय के रूप में नई दिल्ली की घोषणा भी की गई। संस्थापक केएल अरोड़ा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्था के वालंटियर देशभर में वरिष्ठ नागरिकों के हित में कार्य करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में वरिष्ठ नागरिक...