नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- सहारनपुर, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सीटों के बंटवारे पर फंसे मामले के कारण सपा-कांग्रेस में रार बढ़ गई है। गठबंधन की सीटों का अंतिम खाका सामने नहीं आया है, लेकिन नेताओं के बयानों ने सियासी पारे को चढ़ा दिया है। खास बात यह है कि इस बार गठबंधन की अंदरूनी असहमति विपक्षी दलों के बजाय अपने ही नेताओं और करीबियों के बयानों से सुर्खियों में है। कांग्रेस के यूपी कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद इमरान मसूद पिछले कई दिनों से लगातार बयान देकर राजनीतिक चर्चाओं के केंद्र में हैं। उन्होंने अब दो टूक कहा कि सपा नेता शाहनवाज खान को हर हाल में चुनाव लड़ाएंगे। उन्होंने अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री रहते कांग्रेस की सीटों का जिक्र कर भविष्य की सियासत पर टिप्पणी भी की है। दूसरी ओर उनके दामाद और सपा नेता शायान मसू...