सहारनपुर, मार्च 29 -- सहारनपुर। महानगर के समग्र विकास को गति देने के लिए नगर निगम ने बड़ा कदम उठाते हुए करीब 72 करोड़ 85 लाख के विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की है। यह निर्णय महापौर डॉ. अजय कुमार की अध्यक्षता में शाकुंभरी सभागार में आयोजित 15वें वित्त आयोग एवं नगरीय अवस्थापना विकास निधि की बैठक में लिया गया। महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा सहारनपुर को आदर्श शहर बनाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बैठक में अवस्थापना निधि से करीब साढ़े 4 करोड़ रुपये, 15वें वित्त आयोग के बुनियादी अनुदान (अनटाइड ग्रांट) से लगभग 36 करोड़ 20 लाख रुपये तथा निर्दिष्ट अनुदान (टाइड ग्रांट) से करीब 32 करोड़ 9 लाख के कार्यों को मंजूरी दी गई। स्वीकृत योजनाओं में श्मशान घाटों के निर्माण और सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता दी गई है। शिवपुरी शमशान के जीर्णोद्धार को ढाई करोड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.