सहारनपुर, अप्रैल 10 -- यूपी के सहारनपुर में भीषण हादसे में तीन की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नागल क्षेत्र में सीडकी-झबरेड़ा मार्ग पर आधी रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। बजरी (खनिज सामग्री) से भरा ट्रक मजदूरों के टेंट पर पलट गया, जिससे तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मार्ग पर बन रहे पुल के पास ट्रक चढ़ने के दौरान असंतुलित होकर पलट गया। ट्रक के नीचे उस समय टेंट में सो रहे मजदूर दब गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। रात 11 बजे हादसा हुआ। पुलिस को रात में घटना की जानकारी दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद बजरी में दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया। सभी मजदूर बेहट क्षेत्र के बताए ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.