सहारनपुर, अप्रैल 10 -- नागल क्षेत्र में सीडकी-झबरेड़ा मार्ग पर आधी रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। बजरी (खनिज सामग्री) से भरा ट्रक मजदूरों के टेंट पर पलट गया, जिससे तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मार्ग पर बन रहे पुल के पास ट्रक चढ़ने के दौरान असंतुलित होकर पलट गया। ट्रक के नीचे उस समय टेंट में सो रहे मजदूर दब गए। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद बजरी में दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया। सभी मजदूर बेहट क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। उल्लेखनीय है कि उक्त स्थान पर पिछले डेढ़ माह से पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.