बिजनौर, जून 5 -- थाना हल्दौर के मोहल्ला रहिसान निवासी एवं बजरंग दल विभाग संयोजक शिवम वर्मा का शव सहारनपुर जनपद के माता शाकुंभरी देवी क्षेत्र में पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार शिवम वर्मा (24) पुत्र स्व. बालेश वर्मा एक जून को अपनी माता के साथ देहरादून स्थित अपने मामा के घर गए थे। परिजनों के मुताबिक गुरुवार रात करीब 11 बजे वह घर से निकले थे, जिसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार सुबह सहारनपुर जिले के थाना मिर्जापुर में माता शाकुंभरी देवी क्षेत्र के निकट एक पेड़ से युवक का शव लटका हुआ मिला। जिसकी शिनाख्त शिवम वर्मा बजरंग दल के विभाग संयोजक के रूप में हुई। सहारनपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के भेज दिया। पुलि...