सहारनपुर, फरवरी 19 -- जिले में पशुपालकों के लिए पहली बार वृहद पशु आरोग्य मेला आयोजित किया जा रहा है। पशुपालन विभाग की ओर से 21 फरवरी को मंडी समिति तीतरो के मैदान में मेला आयोजित होगा। विभाग का उद्देश्य पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के साथ पशुपालकों को आधुनिक जानकारी उपलब्ध कराना है। पशुपालन विभाग के अनुसार सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होने वाले मेले में विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा बीमार पशुओं की निशुल्क जांच और उपचार किया जाएगा। बांझपन उपचार, कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण, टीकाकरण और जरूरत पड़ने पर शल्य चिकित्सा की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। पशुओं में फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम और समय पर टीकाकरण के महत्व पर भी विस्तार से जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही वैज्ञानिकों द्वारा पशुपालन की आधुनिक तकनीक, पशुओं के संतुलित आहार, डेयरी प्रबंधन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.