सहारनपुर, अप्रैल 15 -- सहारनपुर। भारत रत्न डॉक्टर बीआर आंबेडकर की जयंती जिलेभर में श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक जागरूकता के साथ मनाई गई। विभिन्न राजनीतिक दलों, शैक्षणिक संस्थानों और सामाजिक संगठनों द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उनके विचारों, संघर्ष और संविधान निर्माण में योगदान को याद करते हुए वक्ताओं ने सामाजिक समरसता, समानता और शिक्षा के महत्व पर बल दिया। जगह-जगह गोष्ठियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं और जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। सपा कार्यालय: संविधान की रक्षा का लिया संकल्पसहारनपुर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर सपा जिला कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- बाबा साहब को रा...