सहारनपुर, मई 6 -- सहारनपुर/देवबंद, संवाददाता। जिले में विकास की रफ्तार को नई गति देने के साथ ही सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे किनारे 140 एकड़ में प्रस्तावित इंडस्ट्रियल हब जैसी बड़ी योजनाओं के बीच अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सात मई को देवबंद पहुंचकर करीब दो हजार करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। प्रशासन इस हाईप्रोफाइल दौरे को लेकर पूरी तरह अलर्ट है और तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। मंगलवार को भी प्रशासनिक अधिकारियों ने देवबंद स्थित सभा स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे स्थित सिल्वर पैराडाइज के निकट मैदान में भव्य वाटरप्रूफ पंडाल तैयार किया जा रहा है, जिसका आधे से अधिक कार्य पूरा हो चुका है। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.