संवाददाता, मई 11 -- सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र के गांव लालवाला में दो पक्षों में भूमि विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष के मामले में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर को गांव जाने से पुलिस ने रोक दिया। सांसद अपने आवास पर 8 घंटे हाउस अरेस्ट रहे। इसके साथ ही उनकी कॉलोनी भी छावनी में तब्दील रही। इसके बाद सांसद चंद्रशेखर जिला अस्पताल पहुंचे और वहां ललवाला बवाल में घायल हुए भर्ती लोगों हालचाल जाना। अस्पताल में उपचार व्यवस्था को लेकर नाराज सांसद ने चिकित्सकों और स्टाफ को जमकर फटकार लगाई। दरअसल देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव लालवाला में दो बीघा जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। शनिवार को देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। जिसके बाद खूनी संघर्ष और पथराव में कई लोग घायल हुए।8 घं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.