सहारनपुर में कारोबारी की पत्नी का मर्डर; गला रेतकर मार डाला, कुंडल खींचने के दौरान दोनों कान फाड़े
हिन्दुस्तान टीम, जून 2 -- सहारनपुर के कोतवाली नकुड़ क्षेत्र के कस्बा अंबेहटा में सोमवार को दिनदहाड़े दिलदहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट के दौरान व्यापारी की पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। बदमाश घर में रखे नगदी, जेवरात और मृतका के कानों से कुंडल और अंगूठी भी ले गए। कुंडल खींचने के दौरान बदमाशों ने महिला के दोनों कान फाड़ दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की। पुलिस के अनुसार कस्बा अंबेहटा के मोहल्ला झावरी निवासी संजय मित्तल मुख्य बाजार में कॉस्मेटिक का कारोबार करते हैं। सोमवार को वह दुकान पर गए हुए थे। घर पर उनकी पत्नी 58 वर्षीय पूनम मित्तल अकेली थीं। दोपहर करीब सवा दो बजे व्यापारी ने अपने नौकर को घर खाना लेने भेजा। उस समय तक सब कुछ सामान्य था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.