सहारनपुर में आंधी-तूफान से तबाही, गेहूं-सरसों की तैयार फसलें जमीन पर बिछीं
सहारनपुर, मार्च 16 -- जिले में रविवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। तेज हवा के कारण खेतों में तैयार खड़ी गेहूं और सरसों की फसलें जमीन पर बिछ गईं, जिससे किसानों के अरमान टूट गए हैं। हालांकि बारिश से सीधे तौर पर ज्यादा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन फसल गिरने के कारण उत्पादन में कमी आने की आशंका जताई जा रही है। किसानों का कहना है कि यदि आगे और बारिश हुई तो नुकसान और बढ़ सकता है। तेज हवा के चलते चारे की फसल बरसीम और जई भी कई स्थानों पर गिरकर खराब हो गई। इसके अलावा जिले के कई हिस्सों में पॉपुलर सहित अन्य पेड़ भी बड़ी संख्या में टूटकर गिर गए। वहीं आकाशीय बिजली गिरने और बिजली के हाई वोल्टेज के कारण कई गांवों में हजारों रुपये के घरेलू उपकरण भी जल गए। कई जगह घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को परेशानी उठानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.