सहारनपुर, मई 12 -- सहारनपुर। गली मोहल्ला कॉर्पोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में सहारनपुर थंडर ने रोमांचक मैच में सहारनपुर पुलिस को 2 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मुकाबला ट्रफस्टार क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया, जहां खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सहारनपुर पुलिस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 160 रन बनाए। टीम की ओर से सागर कुमार ने शानदार 55 रन बनाए, जबकि विनित ने 34 और मुकेश ने 27 रन का योगदान दिया। सहारनपुर थंडर की ओर से गौरव पंवार ने 3 विकेट झटके, जबकि मनोज ठाकुर ने 2 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा।161 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहारनपुर थंडर की टीम ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में 20 ओवर में 8 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। टीम की जीत म...