सहारनपुर जोन में स्मार्ट मीटर लगाने की रफ्तार धीमी, लक्ष्य का केवल 23% ही पूरा
सहारनपुर, मार्च 16 -- सहारनपुर। बिजली व्यवस्था को आधुनिक और पारदर्शी बनाने के लिए सहारनपुर जोन में स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान जारी है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार अब तक जोन के आठ डिवीजनों में करीब 1,49,402 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। वहीं पूरे जिले में 6,44,795 स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लिहाज से विभाग अभी अपने लक्ष्य का करीब 23 प्रतिशत ही पूरा कर पाया है, जबकि लगभग 77 प्रतिशत काम अभी बाकी है। सहारनपुर जोन को कुल आठ डिवीजनों में विभाजित किया गया है और प्रत्येक डिवीजन में स्मार्ट मीटर लगाने की रफ्तार अलग-अलग है। आंकड़ों के अनुसार ईयूडीडी-2 सहारनपुर सिटी डिवीजन में सबसे अधिक 43,483 स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। शहर के इस क्षेत्र में उपभोक्ताओं की संख्या अधिक होने के कारण यहां कार्य तेजी से किया गया है। वहीं बेहट ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.