सहारनपुर जाने से पहले सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट
शामली, सितम्बर 5 -- सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर की मस्जिद प्रकरण को लेकर कैराना सांसद इकरा हसन को उनके आवास पर हाउस अरेस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। देर रात में ही सांसद के आवास के आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। बताया गया कि सांसद सहारनपुर जाने की तैयारी कर रही थीं, इसी दौरान रात में भारी संख्या में पुलिस बल उनके कैराना स्थित आवास पर पहुंच गया और उन्हें बाहर जाने से रोक दिया। हाउस अरेस्ट किए जाने के बाद सांसद इकरा हसन ने कहा कि उन्हें सहारनपुर जाने से रोकने के लिए उनके आवास पर पुलिस बल तैनात किया गया। उन्होंने कहा कि वह सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण के संबंध में अधिकारियों से मुलाकात कर क्षेत्र की जनता की आवाज उनके सामने रखना चाहती थीं, लेकिन उन्हें घर से बाहर निकलने तक नहीं दिया गया। यह भी पढ़ें- यूपी: कोर्ट के आदेश पर मस्ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.