सहारनपुर को मिली पूर्वोत्तर भारत की सीधी रेल कनेक्टिविटी, शुरू हुई अमृत भारत एक्सप्रेस
सहारनपुर, मई 15 -- सहारनपुर, संवाददाता। अमृतसर और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवा की शुरुआत हो गई है। रेल राज्यमंत्री रवनीट सिंह बिट्टू ने अमृतसर स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस नई साप्ताहिक ट्रेन के संचालन से सहारनपुर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के यात्रियों को पूर्वोत्तर भारत के लिए सीधी रेल सुविधा मिल सकेगी। ट्रेन संख्या 14663/14664 अमृत भारत एक्सप्रेस प्रत्येक सप्ताह सहारनपुर होकर संचालित होगी। इससे यात्रियों के साथ-साथ व्यापारियों और उद्यमियों को भी बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। न्यू जलपाईगुड़ी और पूर्वोत्तर क्षेत्र तक सीधा रेल संपर्क स्थापित होने से व्यापार, उद्योग और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। यह भी पढ़ें- अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू ट्रेन संख्या 14663 प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.