सहारनपुर को मिली नई रेल सौगात, आज पहली बार पहुंचेगी संत रविदास एक्सप्रेस
सहारनपुर, जुलाई 17 -- सहारनपुर, संवाददाता। स्थानीय रेल यात्रियों को शुक्रवार से नई रेल सेवा की सुविधा मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संत रविदास एक्सप्रेस उद्घाटन स्पेशल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उद्घाटन के तहत ट्रेन संख्या 04686 जालंधर कैंट से वाराणसी के बीच चलेगी और पहली बार शुक्रवार रात 8:18 बजे सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन रात 8:20 बजे वाराणसी के लिए रवाना होगी। उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल के जनसंपर्क विभाग के अनुसार उद्घाटन स्पेशल ट्रेन जालंधर सिटी से सुबह 3:40 बजे रवाना होकर लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ और सुल्तानपुर होते हुए शनिवार दोपहर 12:15 बजे वाराणसी पहुंचेगी। नियमित संचालन शुरू होने पर 14624/14623 संत रविदास एक्सप्रेस छेहरटा (पंजाब)-वाराणसी के बीच प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.