सहारनपुर, अगस्त 10 -- सहारनपुर के युवा एथलीट साहिल का हिमाचल प्रदेश की 6,111 मीटर ऊंची माउंट यूनाम पर होने वाले 'पीडीए शिखर अभियान-2026' के लिए चयन हुआ है। वह 15 अगस्त को शिखर पर तिरंगा फहराने वाले पर्वतारोहण दल का हिस्सा होंगे। उनके चयन से जिले के खेल जगत में खुशी है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय से अभियान की शुरुआत की। राजकुमार भाटी ने अभियान दल को राष्ट्रीय ध्वज सौंपकर शुभकामनाएं दीं। संयुक्त अभियान का नेतृत्व माउंट एवरेस्ट विजेता सागर कसाना कर रहे हैं। दल में साहिल के अलावा हर्ष यादव और विपुल भी शामिल हैं।अभियान संयोजक धर्मवीर खटाना ने बताया कि इसका संदेश 'पीडीए- प्ले, डवलप, एचीव' है। अभियान का उद्देश्य युवाओं और खिलाड़ियों को अवसर देना तथा उनकी प्रतिभा को आगे बढ़...