सहारनपुर, अप्रैल 17 -- देवबंद।देश के स्वतंत्रता संग्राम में अहम किरदार निभाने वाले शेखुल हिंद मौलाना महमूद-उल-हसन के नाम पर सहारनपुर के राजकीय मेडिकल कालेज का नाम बदलने की मांग का विरोध जारी है। बुधवार को उलेमा की बैठक में पूर्व विधायक के बयान की निंदा करते हुए स्वंय को मुस्लिमों की हितेषी कहे जानो वाली पार्टी को भी निशाने पर लिया गया। मुहल्ला खानकाह स्थित दारुल उलूम अशरफिया में आयोजित बैठक में मदरसे के मोहतमिम मौलाना सालिम अशरफ कासमी ने पूर्व विधायक मनोज चौधरी के बयान की निंदा करते हुए अफसोसनाक बताया। कहा कि देश की आजादी में दिए गए शेखुल हिंद के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। यह भी पढ़ें- मदरसों की व्यवस्था में दखल बर्दाश्त नहीं : जमीअत दारुल उलूम देवबंद के प्रथम छात्र और शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन देवबंदी महान स्वतंत्रता सेनानी ...