हिन्दुस्तान टीम, सितम्बर 26 -- सहारनपुर के बाद अब बिजनौर की कोतवाली देहात के ग्राम बनखला में मस्जिद परिसर को लेकर चल रहे विवाद के बीच शुक्रवार रात खुदाई के दौरान करीब साढ़े चार फीट नीचे कुएं की संरचना दिखाई देने का दावा किया गया। मस्जिद कमेटी की ओर से तीन दिनों से परिसर में खुदाई कराई जा रही है। बारिश के कारण काम प्रभावित हो रहा है। ग्राम पंचायत रसूलपुर जागन उर्फ लक्खूवाला निवासी आलोक त्यागी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर मस्जिद परिसर में कुआं होने का दावा किया था। इसके बाद मस्जिद कमेटी ने परिसर में खुदाई शुरू कराई।बारिश से खुदाई का काम प्रभावित शुक्रवार रात करीब साढ़े चार फीट तक खुदाई के बाद कुएं की बनावट दिखाई देने की बात कही गई। शिकायतकर्ता आलोक त्यागी का कहना है कि यदि परिसर में कुआं है तो उसे पूरी तरह कब्जामुक्त कराया जाना चाह...