सहारनपुर, मार्च 12 -- अंबेहटा। तीन दिन से गांव रणदेवा में श्री प्यारे जी महाराज की याद में चल रहे मेले का समापन हो गया। समापन के मौके पर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब से आए पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मेले में लगने वाली दुकानों को भी प्रथम द्वितीय व तृतीय आने पर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दंगल के आयोजन में हसनपुर के पहलवान अर्जुन ने रुड़की के पहलवान मुकेश को 3 मिनट की कुश्ती में हराया। जावेद गंगोह ने राधेश्याम रुड़की को 6 मिनट की कुश्ती में चित किया। वकार गंगोह ने रुड़की के पहलवान सलमान को 2 मिनट की कुश्ती में चारों खाने चित किया। जाबिर बड़ोत ने बिल्लू पहलवान जलालाबाद को 6 मिनट की कुश्ती में पटकनी देते हुए जीत हासिल की। Rs.1100 की कुश्ती में फारुख बाबूपुरा ने संदीप हरियाणा को हराया। यह कुश्ती दंगल का मुख्य आकर्षण का केंद्र र...