सहारनपुर, फरवरी 16 -- सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन की नव निर्वाचित कार्यकारिणी 2026-2027 का परिचय समारोह दीवानी कचहरी स्थित बार प्रांगण में में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल त्यागी और संचालन महासचिव अधिवक्ता पालम राणा ने किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में इलाहबाद हाईकोर्ट की की न्यायमूर्ति बबीता रानी उपस्थित रहीं। उनके साथ जिला जज सतेंद्र कुमार व अन्य न्यायिक अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। अधिवक्ताओं ने न्यायमूर्ति बबीता रानी को बुके भेंटकर स्वागत किया। न्यायमूर्ति बबीता रानी ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका इस बार प्रांगण से विशेष जुड़ाव रहा है। उन्होंने भावुक शब्दों में कहा कि यहां के अधिवक्ता उनके लिए परिवार समान हैं और उनकी वास्तविक पूंजी हैं। उन्होंने विश्वास दिलाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.