वार्ता, अगस्त 28 -- UP News: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सहारनपुर में 6 सितंबर को प्रस्तावित अपनी रैली स्थगित कर दी है। पार्टी की ओर से इसके पीछे बारिश के मौसम को वजह बताया गया है, हालांकि राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) अध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ हालिया सियासी तनातनी के बीच रैली स्थगित किए जाने को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं। अखिलेश यादव की प्रस्तावित रैली के आयोजक और पूर्व सांसद चौधरी यशपाल सिंह के बेटे सपा के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी रुद्रसेन और चौधरी इंद्रसेन ने शुक्रवार को बताया कि बारिश के मौसम को देखते हुए सभा का आयोजन टाल दिया गया है। उनके अनुसार, अखिलेश यादव के बुलावे पर इंद्रसैन लखनऊ गए थे, जहां रैली स्थगित करने का निर्णय लिया गया। वहीं, सपा के राष्ट्रीय महासचिव और एमएलसी राजेंद्र चौधरी ने कहा कि उन्हें अखिलेश...