सहारनपुर, अक्टूबर 16 -- सरसावा। सरसावा के झबीरन गांव की अंतरराष्ट्रीय धाविका प्राची चौधरी ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ाने वाली प्राची भारतीय खिलाड़ियों के उस दल में शामिल रहीं, जिसके साथ प्रधानमंत्री ने मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में संवाद किया। प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनकी मेहनत, लगन और उपलब्धियों की सराहना की। प्राची चौधरी ने एशियन गेम्स में महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा वह महिलाओं की 4x400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहीं। यह भी पढ़ें- Chapra News: पीएम मोदी से मिले मढ़ौरा के राष्ट्रीय तीरंदाजी कोच हरेश कुमार इस स्पर्धा में प्राची, किरण पहल, माचेटिरा पूवम्मा ...